Homeदेशदुनिया भर के बाजार से अपनी वैक्सीन वापस लेगी एस्ट्राजेनेका!

दुनिया भर के बाजार से अपनी वैक्सीन वापस लेगी एस्ट्राजेनेका!

Published on

न्यूज़ डेस्क 
  एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन कंपनी ने दुनिया भर के बाजार से अपनी वैक्सीन वापस लेने का बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने यह फैसला ऐसा समय में लिया है जब दुनिया भर में वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह यूरोप से वैक्सीन वैक्सजेवरिया (कोविड वैक्सीन) वापस लेने के क्रम में आगे बढ़ेगी।  

गलत काम का अंजाम क्या होता है और कब अचानक कोई कम्पनी गर्त में चली जाती है यह सब उसके कर्मो पर निर्भर करता है। लाभ कमाने के फेर में देश और दुनिया की अधिकतर कंपनियां बहुत से गलत काम करती है और और इस काम को अंजाम देने में में सत्ता सरकार से जुड़े लोगों का भी हाथ होता है लेकिन भला सच को कोई छुपा कैसे सकता है।

गलत काम का जब भंडाफोड़ होता है तो सब कुछ ख़त्म हो जाता है।आज देश के उस कंपनी के साथ वही सब होता दिख रहा है जो उसने कोविड के काल में सरकार के सहयोग से दुनिया भर में वैक्सीन को लेकर नाम कमाया था। 

एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन वापस लेने के पीछे वजह भी बताई है। कंपनी ने कहा कि महामारी के बाद जिस तरह से कोविड वैक्सीन की सप्लाई की गई, उससे बाजार में जरूरत से ज्यादा वैक्सीन हो गई थी। ऐसे में कंपनी ने वैक्सीन वापस लेने का फैसला किया है।

कंपनी ने कहा कि बाजार में जब से अलग-अलग तरह की कोरोना वैक्सीन आई हैं, तब से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की मांग में गिरावट दर्ज की गई है। वैक्सीन का प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट पहले ही बंद कर दिया गया है। खबरों  के मुताबिक, कंपनी ने वैक्सीन वापस लेने के लिए 5 मार्च को ही आवेदन किया था।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this