गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में ‘RRR’ का जलवा, नाटू नाटू गाने को मिला ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड

0
393

साउथ सिनेमा की फिल्म आरआरआर ने ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023’ पुरस्कार समारोह में इतिहास रच दिया है. फिल्म के तेलुगू गीत ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट सॉन्ग का पुरस्कार मिला है. फिल्म आरआरआर’ को पिछले साल मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था और यह वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. दुनिया के सबसे चर्चित अवॉर्ड शो ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023’ में हर साल की तरह इस साल भी कई फिल्में मुकाबले में हैं।

आपको बता दें कि ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023’ पुरस्कार में फिल्म ‘आरआरआर’ को दो श्रेणियों में नामांकन मिला था, जिनमें एक ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी’ और दूसरा ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत-चलचित्र’ शामिल हैं. खास बात यह है कि फिल्म ‘आरआरआर’ इस पुरस्कारों में नामांकन पाने वाली दो दशक से ज्यादा वक्त में पहली भारतीय फिल्म है।

RRR ऑस्कर की रेस में भी शामिल है। वहां भी फिल्म बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई है। RRR के अलावा छेल्लो शो बेस्ट इंटरनेशनल कैटेगिरी में शॉर्ट लिस्ट हुई है।

अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुए म्यूजिक कंपोजर

अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में चल रहे 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में राजामौली अपने स्टार्स राम चरण तेजा और जूनियर NTR के साथ पहुंचे। साउथ सुपर स्टार चिरंजीवी ने RRR की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने ये अवॉर्ड लिया। राजामौली और कलाकारों का शुक्रिया अदा करते हुए वे भावुक हो गए।

राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर’ राष्ट्रवाद और भाईचारे पर आधारित है. इसमें मशहूर अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में इन दोनों वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिका निभाई है. यह फिल्म स्वतंत्रता से पहले के दौर की काल्पनिक कहानी पर आधारित है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here