Homeदेशपश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट, 6...

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट, 6 जवान घायल

Published on

न्यूज डेस्क: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के टोंटों स्थित रंगरा गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कोबरा बटालियन के 6 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एअरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रिंगरा गांव के पास के जंगल में यह हादसा हुआ है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को टारगेट कर क्षेत्र में लैंडमाइंस बिछाया था। डीआईजी अजय लिंडा ने इस हादसे की पुष्टि की है।

आईईडी विस्फोट में कोबरा के 6 जवान घायल

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ 202 बटालियन को यह जानकारी मिली थी कि टोंटो के रैगरा गांव के पास के जंगलों में नक्सलियों का जुटान हुआ है। इस बात की जानकारी मिलते ही, सुरक्षा बल जंगल की ओर कूच कर गए। नक्सलियों ने पुलिस को टारगेट कर पहले से ही रास्ते में बिछाए लैंड माइंस बिछा रखा था। जैसे ही सुरक्षा बल जंगल की ओर जाने लगे वैसे ही नक्सलियों ने आईडी विस्फोट करा दिया। इस विस्फोट की चपेट में आकर कोबरा के 6 जवान घायल हो गए।

विस्फोट के बाद पुलिस नक्सली मुठभेड़ जारी

आईईडी विस्फोट के बाद नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बल को टारगेट करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।इसके जबाव में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी करवाई शुरू कर दी है।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this