HomeखेलIPL 2024 CSK vs PBKS : पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट...

IPL 2024 CSK vs PBKS : पंजाब ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया, जिंदा रखी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में रोमांच बढ़ा दिया है। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के लिए जॉनी बेयरस्टो (46), राइली रुसो (43) की दमदार पारियों की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स की यह चौथी जीत और चेन्नई सुपर किंग्स की पांचवीं हार है।

इससे पहले पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और उसके बाद जॉनी बेयरस्टो और राइली रुसो शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

जॉनी बेयरस्टो ने 30 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से (46) रन बनाये। वहीं राइली रुसो ने 23 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुये। शशांक सिंह 27 और सैम करन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। चेन्नई के लिए ​शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन और शिवम दूबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) और अजिंक्य रहाणे (29) की शानदार पारियों के दम पर पंजाब किंग्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 64 रन जोड़े। हालांकि इस जोड़ी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी।

नौवें ओवर में हरप्रीत बराड़ ने पहले अजिंक्य रहाणे 24 गेंदों में (29) और इसी ओवर में शिवम दूबे (शून्य) पर आउट कर पंजाब को दोहरी सफलता दिलाई। इसके बाद रवींद्र जडेजा (2) और समीर रिजवी (21) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। मोईन अली (15), एमएस धोनी(14) रन बनाकर आउट हुये। पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिये। कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह एक-एक विकेट मिला।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...