जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को चाचा की मृत्यु पर भी नहीं मिली जमानत

0
121

शनिवार को जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद हेमंत सोरेन ने ईडी की विशेष अदालत में याचिका दायर कर 13 दिन की अंतरिम जमानत मांगी। दायर याचिका में उन्होंने कहा है कि उनके चाचा का निधन हो गया है।इस वजह से उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए।हालांकि, कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दी।

हेमंत सोरेन के चाचा का हो गया है निधन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी की विशेष अदालत से जमानत की मांग की थी। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनके बड़े चाचा का निधन हो गया है। इसलिए उनकी 13 दिन की जमानत को मंजूर किया जाए।हालांकि, ईडी की विशेष अदालत ने उसकी इस अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दी ।गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के बड़े भाई का निधन हो गया है वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे।बताया जाता है कि वह रांची में ही रहते थे। फिलहाल कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

हेमंत सोरेन इससे पहले भी दायर कर चुके हैं याचिका

हेमंत सोरेन इससे पहले भी अंतरिम जमानत को लेकर याचिका दायर कर चुके हैं।बीते दिनों इस मामले में पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई,जिसमें ईडी ने अपने पक्ष में कहा कि उन्हें अपना जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 1 मई का समय तय किया है।फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री रांची के बिरसा मुंडा होटवार जेल में बंद हैं। गौरतलब गई कि 31 जनवरी को ईडी ने उन्हें बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन के अवैध खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार किया था।

हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले मामले में कई लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ दिन पहले ईडी ने इस मामले में 4 और लोगों को गिरफ्तर किया था। इसमें एक जेएमएम नेता भी शामिल थे। इससे पहले अंचल अधिकारी भानु प्रताप, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, राजकुमार पाहन, अफसर अली खां, मो सद्दाम, प्रदीप बागची, इम्तियाज अहमद, फयाज, तल्हा खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाद में जेएमएम नेता अंतु तिर्की, ठेकेदार बिपिन सिंह, जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय, इरशाद की गिरफ्तारी हुई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here