पटना कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह के दौरान मिंटो और जैक्शन छात्रावास के छात्र आपस में भिड़े

0
190

पटना (बीरेंद्र कुमार): पटना कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम के दौरान कैंपस में मिंटो और जैक्शन छात्रावास के छात्र आपस में भिड़ गए और मारपीट हुई। इसके बाद छात्रों के दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए और पथराव होना शुरू हो गया। इस दौरान एक बम पटके जाने की भी सूचना है। इसके घटना के कारण कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वायरलेस से मैसेज फ्लैश कर दिया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गई ,जिसके बाद दोनों गुटों के छात्र वहां से भाग गए। इस संबंध में किसी पक्ष ने पीरबहोर थाना में मामला दर्ज नहीं कराया है। इधर पुलिस ने छात्रावास में छापेमारी किया और वहां से 6 छात्रों को पूछताछ के लिए पकड़ कर पीरबहोर थाना ले आई। पीरबहोर थाना प्रभारी सबीहउल हक ने बताया कि हल्की-फुल्की मारपीट हुई है। बम बाजी की सूचना गलत है। उन्होंने कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए थाना लाया है। इस बात की जांच की जा रही है कि छात्रों को छात्रावास आवंटित किया गया है या नहीं ?

समारोह में जाने से रोकने पर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार मिंटो छात्रावास के 3 छात्र पटना कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन छात्रों को जैकसन छात्रावास के छात्रों ने जाने से रोक दिया। इसी बात पर बहस शुरू हुई और मारपीट होने लगा इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों ही छात्रावासों से छात्र निकल गए और एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया लेकिन पुलिस ने मामले को तुरंत ही नियंत्रित कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here