HomeदेशWeather Today 24 April 2024: बिहार-पश्चिम बंगाल में लू का अलर्ट, इन...

Weather Today 24 April 2024: बिहार-पश्चिम बंगाल में लू का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली समेत देश के मौसम का हाल

Published on

Todays Weather: देश में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने से ठंडक बनी हुई तो वहीं दूसरी तरफ देश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा ओडिशा, बिहार, राजस्थान और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। यहां कई इलाकों में मंगलवार को बारिश की बौछारें देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अप्रैल को दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

24-26 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 24 और 27 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इस समय अत्यधिक तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच देखा जा रहा है। आईएमडी के अनुसार, लू की स्थिति तब लागू होती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे ऊपर होता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक का अंतर होता है। अगले कुछ दिनों तक देश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

  जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

More like this