जेल प्रबंधन को लेकर अक्सर यह सवाल उठाए जाते हैं कि यहां सबकुछ मनमाने ढंग से होता है।जेल में बंद कैदियों को जेल के अंदर सुविधाएं प्रदान करने से लेकर जेल के अंदर प्रताड़ना देने और जेल के अंदर से बाहर के लोगों को धमकाकर धन उगाही करना जैसे कई ऐसे काम जेल प्रबंधन को धन एवम अन्य सुविधाओं से खुश कर आसानी से किया और करवाया जा सकता है।इस क्रम में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रबंधन पर मनमानी करने का बड़ा आरोप लगाया है।
संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रबंधन पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जो जानकारी मैं आपको देने जा रहा हूं ,वह शायद तिहाड़ जेल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि जेल के अधिकारी मोहरा है, ऊपर से जो आदेश दिया जाता हैं,अधिकारी उसको लागू कर देते हैं। जेल मैन्युअल का नियम 602 और 605 यह कहता है कि किसी कैदी के साथ फेस टू फेस मुलाकात करवाई जा सकती है और यह अधिकार जेल प्रशासन को होता है।उन्होंने आगे कहा कि जब केजरीवाल जी की पत्नी सुनीता केजरीवाल मुलाकात के लिए आवेदन करती हैं,तो उनको कहा जाता है आप फेस टू फेस मुलाकात नहीं कर सकते हैं।आप कहीं किसी कमरे में बैठकर मुलाकात नहीं कर सकते हैं।आपको जंगले से मुलाकात करनी होगी।उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल जी के साथ इतना अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
तंज कसते हुए संजय सिंह ने बताया कि इसी तिहाड़ जेल में एक नहीं बल्कि इतिहास उठाकर देखेंगे तो सैकड़ो मुलाकाते फेस टू फेस करवाई गई है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री की उनकी पत्नी से मुलाकात एक अमानवीय तरीके से अपमानित और उनके मनोबल को तोड़ने के उद्देश्य से मुलाकाती जंगले में करवाई जा रही है।संजय सिंह ने कहा कि में पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि खूंखार अपराधियों की भी मुलाकात बैरक मैं होती है, जबकि दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री की उनकी पत्नी से मुलाकात जंगले से कराई जाती है।
पंजाब के सीएम को भी नहीं दिया गया मिलने
संजय सिंह ने कहा कि हमारे वकील साहब ने आवेदन किया तो उनको टोकन नंबर 4152 दे दिया गया।इसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संजय सिंह की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात तय होती है। अचानक मुलाकात के एक दिन पहले रात को मेल आता है कि एक मुख्यमंत्री और संसद की मुलाकात को कैंसिल कर दिया जाता है। कहा जाता है कि सुरक्षा की दृष्टि से आपकी मुलाकात इतनी शॉर्ट नोटिस पर अरविंद केजरीवाल से नहीं नहीं करवाई जा सकती है।
पंजाब के मुख्यमंत्री के बारे में जेल प्रबनधन को जानकारी नहीं
आप सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसका मतलब इनको पहले नहीं पता था कि भगवंत मान एक राज्य के मुख्यमंत्री है। इनको पता ही नहीं था कि इन्होंने किसको टोकन नंबर जारी कर दिया है। टोकन नंबर 602 और 605 के तहत हमने मुलाकात करवाने के लिए कहा तो कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री की मुलाकात भी जंगले के आर पार बैठकर ही होगी।
कई कैदियों को तिहाड़ जेल में मिली है विशेष सुविधा
आप नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि इसी तिहाड़ जेल के अंदर जब सुब्रत राय सहारा थे तो उनकी मुलाकात इंटरनेट फोन ऑफिस की सुविधाओं के साथ पता नहीं कितनी बार करवाई गई।चंद्रा ब्रदर्स की इसी जेल के अंदर मीटिंग होती थी। वे जिससे चाहते थे उससे मिल सकते थे, कागज पर साइन कर सकते थे।यह। सारी परेशानी सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए है।

