सीएम केजरीवाल को मिलेगी बेल या रहेंगे जेल में,आज होगा फैसला?

0
71

न्यूज़ डेस्क
आज दिल्ली के सीम अरविन्द केजरीवाल को लेकर हाई कोर्ट में फैसला होना है। आज के फैसले में तय होगा कि उन्हें बेल मिलेगी यह फिर जेल में ही रहेंगे ? जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा दोपहर बाद अपना फैसला सुनाएंगी।

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर पिछले हफ्ते सुनवाई करते हुए फैसले को सुरक्षित रख लिया था। जिस पर आज फैसला आने की उम्मीद है।

पिछले सुनवाई के दौरान केजरीवाल के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी गिरफ्तारी को ‘स्क्रिप्टेड’ करार दिया था। साथ ही ईडी की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ईडी की गिरफ्तारी गलत है।

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 22 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें ईडी कस्टडी में भेज दिया था। दिल्ली के सीएम 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here