Homeदेशबांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, मऊ और...

बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, मऊ और गाज़ीपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा

Published on

न्यूज डेस्क
बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात मौत हो गई। गुरुवार देर शाम अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि देर शाम माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक खराब होने की जानकारी जेल प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी को दी गई। उसके बाद जिलाधिकारी और एसपी बांदा मंडल कारागार पहुंचे। वहां से एंबुलेंस द्वारा मुख्तार अंसारी को दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाने के बाद खबर सामने आई कि मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था। बाद में सूचना आई की हार्ट अटैक से मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस बारे में मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया गया कि उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में मुख्तार अंसारी को अस्पताल में लाया गया था। बता दें कि अस्पताल के बाहर PAC जवानों की तैनाती की गई है।

वहीं, यूपी के बांदा और मऊ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लखनऊ, मऊ और गाजीपुर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा बांदा मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास भारी मात्रा में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात ​की गयी है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this