Surya Grahan 2024 Date and Timings: 8 अप्रैल को लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं

0
218

Surya Grahan 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार के दिन लगेगा। इस ग्रहण का समय भारत के समयानुसार रात 9 बजकर 12 मिनट से सुबह अगले दिन 9 अप्रैल, 2 बजकर 22 मिनट होगा। इस दिन पड़ने वाला सूर्य ग्रहण न सिर्फ पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा बल्कि यह 50 सालों बाद सबसे लंबे समय तक रहने वाला ग्रहण भी है। इस दौरान बेहद सुंदर नजारा दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण साढ़े सात घंटों तक रहेगा। चंद्रमा द्वारा सूर्य की पूरी डिस्क को छिपा लेने से ग्रहण के दौरान दिन में ही अंधेरा हो जाएगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल समेत कोई भी नियम लागू नहीं होंगे।

कहां कहां दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टारिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन समेत दुनिया की कई जगहों पर सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा।

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और धरती के बीच आ जाता है। तब सूर्य कुछ समय के लिए चंद्रमा के पीछे छिप जाता है। सूर्य ढकने की वजह से धरती पर अंधेरा छा जाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह घटना मुख्य रूप से अमावस्या के दिन होती है। जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा ​तिथि पर पड़ता है।

सूतक काल

धार्मिक मान्यतानुसार सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। ग्रहण लगने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है। सूतक काल के दौरान बहुत से कामों को करने की मनाही होती है और खासा परहेज बरता जाता है। भारत से इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इसीलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here