विकास कुमार
बॉबी देओल की मशहूर वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चंदन रॉय सान्याल ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘आश्रम 4’ कब ओटीटी पर रिलीज होगी। बॉबी देओल साल 2023 में अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के चलते हर जगह छाए रहे। फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉबी देओल को खूब फेम दिलाया। बॉबी देओल को फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले। बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ के साथ-साथ ओटीटी वेब सीरीज ‘आश्रम’ भी पसंद आई थी। वेब सीरीज ‘आश्रम’ में धांसू एक्टिंग कर बॉबी देओल ने सभी का दिल जीत लिया था। अभी तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। अब फैंस को वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन का इंतजार है। इसी बीच वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
बॉबी देओल की लीड रोल वाली वेब सीरीज ‘आश्रम’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सीरीज के चौथे सीजन को लेकर बात शुरू हो गई है। अभी हाल ही में वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन को लेकर बड़ा अपेडट सामने आया है। भोपा स्वामी के किरदार में नजर आने वाले चंदन रॉय सान्याल ने वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सान्याल ने बताया कि आश्रम चार सीरीज को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। हर कोई इसकी रिलीज को लेकर सवाल करता हुआ नजर आता है। सीरीज के कुछ सीन्स को शूट होना बाकी है। मेकर्स वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ को साल 2024 के दिसंबर में रिलीज कर सकते हैं।
बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ के पहले तीन पार्ट की तरह सीजन 4 भी एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। सीरीज के तीसरे सीजन में बॉबी देओल के साथ ईशा गुप्ता नजर आई थीं।’आश्रम 3′ से ईशा गुप्ता और बॉबी देओल के कई बोल्ड सीन्स वायरल हुए थे।
