Homeदेशजेल से सीएम केजरीवाल के लिखे पत्र को पत्नी सुनीता ने जनता...

जेल से सीएम केजरीवाल के लिखे पत्र को पत्नी सुनीता ने जनता के सामने रखा

Published on

न्यूज़ डेस्क 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से अरविंद केजरीवाल का भेजा गया पत्र पढ़कर सुनाया। यह पत्र पढ़ने के लिए सुनीता केजरीवाल जनता के सामने आईं।

केजरीवाल के लिखे पत्र को पढ़ते हुए उनकी पत्नी ने बताया, “मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं अंदर रहूं या बाहर, देश की सेवा करता रहूंगा। मेरा एक-एक पल देश के लिए समर्पित है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है। इस पृथ्वी पर संघर्ष करने के लिए ही मेरा जीवन हुआ है। आज तक बहुत सारे संघर्ष किए, आगे भी बहुत बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हुए हैं। इसीलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती है। आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है। पिछले जन्म में मैंने बहुत पुण्य किए होंगे जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें फिर से मिलकर भारत को महान बनाना है। भारत को विश्व में नंबर वन देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई ऐसी शक्तियां हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सचेत होकर ऐसे लोगों को हराना है। भारत में ही कई ऐसे देशभक्त हैं जिन्हें हमें आगे बढ़ाना है।”

उन्होंने पत्र को पढ़ते हुए बताया, “दिल्ली की मेरी मां बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, अब हमें हजार रुपया मिलेगा कि नहीं। मेरी मां बहनों से अपील है कि आप मुझ पर भरोसा रखो, ऐसी कोई जेल की सलाखें नहीं, जो आपके भाई और बेटे को ज्यादा दिन तक अंदर रख सके। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। क्या आज तक कभी ऐसा हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया हो और पूरा न किया हो। आपका बेटा आपका भाई लोहे का बना हुआ है। बहुत मजबूत है। बस एक विनती है आपसे कि एक बार मंदिर जरूर जाना और मेरे लिए आशीर्वाद जरूर मांगना। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने के बाद भी लोक सेवा और समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। इस वजह से बीजेपी वालों से नफरत नहीं करनी है, वह सब हमारे भाई बहन हैं। मैं जल्द लौट कर आऊंगा आपका अपना अरविंद केजरीवाल जय हिंद।”

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this