Homeदुनियाआईएसआईएस ने किया मास्को में मुंबई जैसा आतंकी हमला ,60 लोगों की...

आईएसआईएस ने किया मास्को में मुंबई जैसा आतंकी हमला ,60 लोगों की मौत !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बीती देर रात को मास्को दहल गया। रूस की राजधानी मास्को में वही सब हुआ जो सालों पहले मुंबई में देखनेको मिला था। रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले में कम से कम 60  लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हमले के समय स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 9.32 बजे म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था।         

अधिकारियों के मुताबिक कॉन्सर्ट के बीच तीन से चार हमलावर घुस आए और स्वचालित हथियारों से गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें दर्जनों लोग मारे गए। इसके बाद कई धमाके हुए। इससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया और आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्वॉट टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

 स्वॉट टीम हॉल से लोगों को निकालने में जुटी थी। मौके से 100 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि बंधकों को लेकर स्थिति साफ नहीं है, इस कारण सुरक्षा बलों ने कॉन्सर्ट हॉल में प्रवेश नहीं किया है।

घटना के बाद रूसी पुलिस और एलीट कमांडो यूनिट पहुंच गई है। हमले के कारण सिटी हॉल में लगी आग को हेलिकॉप्टर की मदद से बुझाया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेंदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमले के बाद लोग भागते दिखाई दे रहे है। इस दौरान आतंकी भागते हुए लोगों पर भी गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस फायरिंग में भी कई बुजुर्ग और बच्चों की मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि हमलावरों ने मिलिट्री ड्रेस पहन रखी थी, इस कारण किसी को उन पर शक नहीं हुआ। हमलावरों ने फायरिंग के बाद लोगों पर ग्रेनेड भी फेंका, जिससे आग लग गई।

मास्को में अमरीकी दूतावास ने दो सप्ताह पहले आगाह किया था कि रूसी राजधानी में आतंकी हमला हो सकता है। चेतावनी में खास तौर पर कंसर्ट जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह देते हुए अमरीकी नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा गया था।

रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जख़ारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है।

मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।     उन्होंने कहा कि मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंध होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...