पीएम मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च पुरस्कार

0
68

न्यूज़ डेस्क
भूटान की  दो दिवसीय यात्रा पर गए पीएम मोदी को भूटान सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित  किया है। भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बन गए हैं। भूटान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी को वहां के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया।   

 बता दें कि अपनी स्थापना के बाद से यह पुरस्कार केवल चार प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है। ऐसे में पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।       

 इससे पहले 2008 में महामहिम रॉयल क्वीन दादी आशी केसांग चोडेन वांगचुक, परम पावन जे थ्रिज़ुर तेनज़िन डेंडुप (भूटान के 68वें जे खेंपो) और 2018 में परम पावन जे खेंपो त्रुलकु न्गावांग जिग्मे चोएद्रा को यह सम्मान दिया जा चुका है।    

इस सम्मान को पाने के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा कि, ”भूटान द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here