Homeदेशहिमाचल की सुख्खू सरकार संकट में ,विधायकों ने किया क्रॉस वोटिंग !

हिमाचल की सुख्खू सरकार संकट में ,विधायकों ने किया क्रॉस वोटिंग !

Published on

न्यूज़ डेस्क
 क्या हिमचाल की कांग्रेस सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है ? राज्यसभा की एक सीट के लिए जिस तरह से कांग्रेस के विधायकों ने विपक्षी पार्टी को वोट दिया है उससे कई सवाल उठने लगे हैं। जानकार तो अब यह भी कह रहे हैं कि अगर बीजेपी के खेल को कांग्रेस नहीं समझ पाती है तो ऑपरेशन कमल होने में कोई देर नहीं लग सकती है। 

हिमाचल प्रदेश में आज को राज्यसभा कीे इकलौती सीट के लिए वोटिंग जारी है। ऐसे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के कई विधायकों ने पार्टी से बगावत करते हुए विपक्ष के कैंडिडेट को अपना वोट दिया है। वहीं, इसके बारे में जब प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से मीडिया वालों ने सवाल किया तो उन्होंने भी इस बात का संकेत दिया कि पार्टी के कई विधायकों ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं किया है।

राज्यसभा चुनाव के दौरान शिमला में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद और हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के कई विधायक सरकार के कार्यप्रणाली से नाराज है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों में नाराजगी भी स्वाभाविक है। उन्हें लगता था कि सरकार बदलने के बाद सब ठीक होगा। विधायकों को लगता था कि सरकार कुछ कर सकती थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के करीब 9 से 10 विधायकों ने क्रास वोटिंग किया है। बता दें कि 68 सदस्यी विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 35 विधायकों की जरुरत है। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की 25 सीटों पर जीत मिली थी और कांग्रेस ने 35 सीट अपने नाम किया था। वहीं, 3 सीटें अन्य के खात में थी। ऐसे में अगर ये बात सच होती है तो कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार को मुश्किल में पड़ जाएगी और कांग्रेस के हाथ से उत्तर भारत का एक मात्र राज्य भी हाथ से निकल जाएगा।

Latest articles

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...

रात में छाती के दर्द से डरना चाहिए?

सोते हुए अगर आपको छाती में दर्द, चुभन या भारीपन होता है तो यह...

More like this