कांग्रेस को ऐसे खतम करेगी बीजेपी , शाह ने किया खुलासा

0
85


 न्यूज़ डेस्क 
बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने जो बाते कही है उससे  है  कि बीजेपी काफी घबराई हुई है। बीजेपी को लगने लगा है कि अगर कांग्रेस को जमींदोज नहीं किया गया तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती है और ऐसा हुआ तो खेल खराब होगा। ऐसे में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्री शाह ने अपने लोगों को कहा है कि कांग्रेस को कमजोर  किया जाए। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की संपूर्ण राजनीति का खुलासा कर दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कहा कि अब कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा में लाना है। कांग्रेस का संपूर्ण सफाई के लिए यह करना जरूरी है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को अश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का सफाया करने के लिए हर बूथ से कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करिए। आप स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ता के गले में भाजपा का अंगवस्त्र डालकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाइए। पार्टी में वह आपका अधिकार नहीं ले पाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए शाह ने कहा कि हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता को नरेंद्र मोदी बनकर खड़े रहना है। उन्होंने पार्टी नेताओं-पदाधिकारियों को नसीहत दी कि हवा-हवाई बातें न करें। धरातल पर पूरा काम करें। शाह ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विजय की भूख कम मत करिए। सभी सीटों पर विजय प्राप्त करनी हैं।

प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में महाभारत के कौरव-पांडव की तरह एक ओर देशभक्तों की टोली और दूसरी ओर विपक्ष में सात परिवारवादियों का गठबंधन खड़ा है। ये सातों पार्टियां अपने परिवार के हितों के लिए काम करने वाली हैं। आपको परिवार और देश के लिए जीने वालों के बीच चुनना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here