राज्यसभा चुनाव से पहले एसपी को बड़ा झटका, वोट नहीं डाल सकेंगे ये विधायक

0
112

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।सपा के विधायक इरफान सोलंकी वोट नहीं कर पाएंगे।अदालत ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव में वोट करने से रोक दिया है। अब समाजवादी पार्टी के लिए अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताना और मुश्किल हो जाएगा। इससे पहले सुहेलदेव समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को भी अदालत ने मतदान में शामिल होने की अनुमति नहीं दी थी।

इरफान सोलंकी को न्यायालय से नहीं मिली वोट डालने कीअनुमति

वर्ष 2022 से जेल में बंद सपा के विधायक इरफान सोलंकी कई गंभीर आरोपी में महाराजगंज जेल में बंद हैं। उत्तर प्रदेश में एक राज्य सभा प्रत्याशी की जीत के लिए 37 विधानसभा सदस्यों की जरूरत है। ऐसे में इरफान सोलंकी के जेल में रहने से समाजवादी पार्टी के लिए तीसरे प्रत्याशी की जीत अब अधर में लटकती नजर आ रही है। हालांकि कानपुर से समजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी ने वकील के माध्यम से कानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में वोट डालने को लेकर अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट की तरफ से सम्जवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी की राज्यसभा में वोट करने की अर्जी को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

इरफान सोलंकी के वकील मोहम्मद आसिफ खान ने कोर्ट में एमपी /एमएलए अदालत में अर्जी दाखिल की थी और इस बात की मांग की थी कि विधायक इरफान सोलंकी को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की अनुमति प्रदान की जाए। उदाहरण के तौर पर विधायक इरफान के वकील ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का उदाहरण पेश किया था कि ईडी की हिरासत में होने के बावजूद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए सोरेन को विधानसभा भेजा गया था लेकिन कोर्ट ने वकील की इस दलील को दरकिनार कर समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की अनुमति अर्जी को खारिज कर दिया।

सीट से ज्यादा उम्मीदवार होने के कारण वोटिंग अनिवार्य

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा ने तीन प्रत्याशियों क्रमशः जया बच्चन, रामलालजी सुमन और आलोक रंजन को उतारा है,वहीं बीजेपी ने 8 प्रत्याशी उतारे हैं 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के चलते सभी 10 सीटों के लिए मतदान होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here