Homeदेशशीतलहर को लेकर झारखंड के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 1 से 5...

शीतलहर को लेकर झारखंड के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 1 से 5 तक की कक्षाएं 8 जनवरी तक बंद

Published on

रांची बीरेंद्र कुमार: झारखंड में शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके बाद कक्षाएं पहले की तरह ही खुलेंगी। झारखंड के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 1 से 5 तक की कक्षाएं बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

शीतलहर से घरों में दुबके लोग

झारखंड में इस समय ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। ऐसे में बच्चों को ध्यान में रखते हुए लोगों द्वारा स्कूलों में छुट्टी की मांग की जा रही थी।ऐसे में शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने झारखंड के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 1 से 5 तक की कक्षाओं को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

क्या है शिक्षा विभाग के निर्देश में?

शिक्षा विभाग ने शीतलहर को देखते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि इस दौरान शिक्षक स्कूल आएंगे और ऑनलाइन डाटा एंट्री समेत अन्य कार्य करेंगे। स्कूलों में पढ़ाई बंद रहने के बावजूद छात्रों को मिड-डे-मील दिया जाएगा।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this