Homeदेशतृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने लिया संकल्प,देश के...

तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने लिया संकल्प,देश के संघीय ढांचे को करेंगे मजबूत

Published on

कोलकाता (बीरेंद्र कुमार): रविवार 1 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस का 25 वां स्थापना दिवस पश्चिम बंगाल के साथ-साथ त्रिपुरा,मेघालय, गोवा, पंजाब,और असम राज्यों में भी मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

1 जनवरी 1998 को शुरू हुई ऐतिहासिक यात्रा

स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी इस तृणमूल पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा 1 जनवरी 1998 को शुरू हुई थी। इस यात्रा में हमारी प्राथमिकता देश का सम्मान और बंगाल का हित रहा है।देश की आम जनता की भावनाएं हमारी धड़कनों के समान है और बंगाल की जनता का प्यार हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज हम तृणमूल कांग्रेस परिवार के हर कार्यकर्ता के त्याग और अथक प्रयास को सलाम करते हैं। वे हमारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी की असली संपत्ति और ताकत है। मैं उन सभी के प्रति विनम्र सम्मान और आभार व्यक्त करती हूं,जिनके साथ हमारी पार्टी ने राज्य में नई सुबह की रोशनी देखी है।

ममता ने बताया पार्टी का उद्देश्य

मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य इस महान लोकतांत्रिक देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना है। वे सभी जिन्होंने शुरू से ही हमारा समर्थन किया है,और विभिन्न राज्यों में तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं,हम सब मिलकर अपने महान देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाना जारी रखेंगे। हम लोगों की सेवा में खुद को समर्पित करते हैं और एक बार फिर से उनका कल्याण सुनिश्चित करने का वादा करते हैं।

2024 में केंद्र में बनेगी विपक्षी दलों की नेतृत्व वाली सरकार

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस अवसर पर दावा किया कि 2024 में केंद्र में विपक्षी दलों के नेतृत्व में सरकार बनेगी और तृणमूल कांग्रेस उसकी धुरी के रूप में उभरने का संकल्प लेती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व और सम्मान की बात है कि तृणमूल कांग्रेस ने आज अपने 25 वें वर्ष में कदम रखा है। इस 25 वर्ष में से 13 साल से हम पश्चिम बंगाल में सत्ता में हैं,यहां विपक्षी दल अब कुछ नहीं रह गया है। अब हमारा लक्ष्य 2024 में विपक्षी दलों के नेतृत्व में बनने वाली केंद्र सरकार की धुरी के रूप में उभरना है।

Latest articles

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

More like this

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...