Homeदुनियापाकिस्तान में सरकार बनाने का फार्मूला तय ,गठबंधन की बनेगी सरकार शहबाज...

पाकिस्तान में सरकार बनाने का फार्मूला तय ,गठबंधन की बनेगी सरकार शहबाज शरीफ होंगे पीएम 

Published on

न्यूज़ डेस्क
 पाकिस्तान में गठबंधन की सै सरकार बनेगी। यह बात और है कि हालिया आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है लेकिन बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं मिला है। ऐसे में नवाज शरीफ की पार्टी की अगुवाई में अब गठबंधन की सरकार बनाने की तैयारी की जा रही है। इस पर तीन दलों के बीच सहमति भी हो गई है।   

इस बीच पाकिस्तान में सरकार बनाने का गठन का फॉर्मूला भी तय हो गया है। खबरों के मुताबिक, PML-N गठबंधन की नई सरकार होगी और दो पार्टियां पाकिस्तान पीपल्स पार्टी और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान समर्थन देंगी।
 
फॉर्मूला के मुताबिक, अगले पीएम शहबाज शरीफ होंगे। इसके अलावा पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। पीपीपी का राष्ट्रपति होगा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने मंगलवार को ऐलान किया था कि पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति पद के लिए पीपीपी के उम्मीदवार होंगे।

 नवाज शरीफ ने उन राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया है जिन्होंने पीएमएल-एन को (आगामी सरकार बनाने में) समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे फैसलों से पाकिस्तान संकट से बाहर आ जाएगा। वहीं बिलावल का कहना है कि उनकी पार्टी नई सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी। हालांकि, वो पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी का समर्थन करेंगे।’

बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 266 सीटें हैं। 265 सीटों के नतीजे जारी हुए हैं। सरकार बनाने के लिए 133 सीटें होना जरूरी है। आम चुनाव में सबसे ज्यादा 101 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इनमें ज्यादातर उम्मीदवार इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थित हैं। उसके बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को 75 सीटें, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 54 सीटें मिलीं, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान  को 17 सीटें मिलींय़ अन्य पार्टियों को भी 17 सीटें मिलीं हैं। एक सीट का नतीजा रोक दिया गया है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this