Homeदेशपाकिस्तान में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, नवाज के पाले में गए...

पाकिस्तान में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, नवाज के पाले में गए तीन निर्दलीय

Published on

पाकिस्तान में 8 फरवरी को वोटिंग हुई और उसी रात काउंटिंग भी होने लगी। तीन दिन बीत चुके हैं और अभी तक पाकिस्तान का चुनावी परिदृश्य साफ नहीं हो पाया है।नेशनल असेंबली की 265 सीटों के लिए हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है ।इसका असर यह हुआ कि बहुमत के 133 सीटों के नंबर तक पहुंचाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।अभी तक की तस्वीर के अनुसार पाकिस्तान में त्रिशंकु सरकार बनने वाली है।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई)समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने हार के बाद चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।निर्दलीय उम्मीदवार काउंटिंग में भी गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट पहुंचने लगे हैं। इधर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बिलावल भुट्टो ने कहा है कि गठबंधन सरकार के लिए पीटीआई और नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है।वही तीन निर्दलियों ने नवाज शरीफ की पार्टी को सपोर्ट किया है।

कोर्ट पहुंचने लगे निर्दलीय उम्मीदवार

अराई न्यूज के रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार हार के बाद चुनावी नतीजे को लेकर अदालत पहुंचने लगे हैं। आने वाले दिनों में कई निर्दलीयों के हाईकोर्ट जाने की बात कही गई है।शाहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शरीफ को जिस सीट से जीत मिली है ,उसपर हारने वाले निर्दलीयों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे ही नवाज़ शरीफ़ को जहां से जीत मिली है, वहां से हारने वाली यासमीन रशीद भी अदालत गई हैं।

पीएमएल एन और पीटीआई संघ गठबंधन पर चर्चा नहीं

पाकिस्तान पीपल पार्टी प्रमुख बिलावल भुट्टो ने कहा है पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनाने के लिए नवाज शरीफ की पीएमएल- एन और इमरान समर्थित पीटीआई से उनकी बात नहीं हुई है।बिलावल भुट्टो ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उनकी पार्टी अपने बूते सरकार नहीं बन सकती है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी या उनके पिता आसिफ अली जरदारी की शाहबाज शरीफ के साथ कोई बैठक हुई है? तो इस पर बिलावल ने कहा कि मैं ऐसी किसी बैठक के बारे में नहीं बता सकता हूं। जब सभी नतीजा हमारे सामने होंगे तब हम दूसरों के संग बातचीत में शामिल होंगे।

नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल हुए तीन निर्दलीय

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरिस्टर अखिल, राजा खुर्रम नवाज और मियां खान बुगती ने आधिकारिक तौर पर नवाज शरीफ के पीएमएल- एन में शामिल होने के अपने फैसले का ऐलान किया है, जिसने नेशनल असेंबली में पार्टी के निर्वाचित सदस्यों की बढ़ती संख्या मजबूत हुई है। यह तीनों ही नेता निर्दलीय लड़कर चुनाव  जीते हैं।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...