Homeटेक्नोलॉजीNokia लॉन्च करेगी 17 नए स्मार्टफोन!, IMEI डेटाबेस से हुआ बड़ा खुलासा

Nokia लॉन्च करेगी 17 नए स्मार्टफोन!, IMEI डेटाबेस से हुआ बड़ा खुलासा

Published on

विकास कुमार
नोकिया की कहानी अभी समाप्त होती नहीं दिख रही है। फिनलैंड की ये कंपनी नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसके टीजर भी ये जारी कर चुकी है। ये फोन एचएम़डी ब्रैंडिंग के तहत ही लॉन्च किए जाएंगे,लेकिन अब इस कहानी में एक ट्विस्ट आ गया है। आईएमआईआई डेटाबेस में नोकिया ब्रैंडेड स्मार्टफोन देखे गए हैं।आईए जानते हैं इस अपडेट के डिटेल्स।

नोकिया के नए स्मार्टफोन फिर से दिखाई दिए हैं,जीएसएम चाइना की रिपोर्ट की मानें तो नोकिया के 17 नए स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले हैं। इनको आईएमईआई डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। इनके मॉडल नम्बर टीए सोलह सौ तीन से लेकर टीए सौलह सौ 28 तक मेंशन किए गए हैं। इनमें से कुछ मॉडल तो 26 फरवरी से 29 फरवरी तक बार्सिलोना में होने जा रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में भी पेश किए जाने की खबर आ रही है।

नोकिया और एचएमडी की साझेदारी की बात करें तो नोकिया ने 2016 में 10 साल के लिए एचएमडी ग्लोबल के साथ डील साइन की थी। यह डील साल 2026 तक चलने वाली है,यानी कि नोकिया अभी एचएमडी के तहत मोबाइल्स लॉन्च करती रहेगी। उधर एचएमडी भी अपने खुद के ब्रैंड के स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कहा जा रहा है कि एचएमडी ने इन स्मार्टफोन को इंटरनली टेस्ट किया है। कंपनी के नए मोबाइल्स को लेकर लीक सामने आ चुका है। इसमें एक हैंडसेट का कोडनेम एन एक सौ 59 वी बताया गया था। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट शामिल है,इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ एक सौ आठ मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है। इसके प्लास्टिक फ्रेम के साथ काले और सियान कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है। कंपनी की ओर से इन नए डिवाइसेज को लेकर जल्द ही कोई घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...