Homeदेशटिकैत ने कहा स्वामीनाथन को भारत रत्न मिला लेकिन सरकार उनकी रिपोर्ट...

टिकैत ने कहा स्वामीनाथन को भारत रत्न मिला लेकिन सरकार उनकी रिपोर्ट को भी लागू करे 

Published on

न्यूज़ डेस्क
 मोदी सरकार ने भारत रत्न देने के लिए शुक्रवार को तीन नामों की घोषणा की, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, पीवी. नरसिम्हा राव के अलावा डॉ. स्वामी नाथन शामिल हैं।चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी।       

उन्होंने कहा कि किसानों की बहुत पुरानी डिमांड थी कि किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए। आज वह मांग पूरी हुई। साथ ही डॉ. स्वामी नाथन और पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न दिया गया है।
 टिकैत ने कहा हम भारत सरकार का तहेदिल से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं और डबल शुक्रिया भी अदा कर देंगे। डॉ. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट भी लागू होनी चाहिए, जिसका इंतजार लंबे समय से किसान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में डॉ. स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने को कहा था। भाजपा ने देश में अपनी सरकार बनाई। लेकिन आज तक सिफारिश लागू नहीं की गई।

 राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की फसल सस्ते में लूटी जा रही है, दिल्ली में 13 महीने तक किसानों का धरना प्रदर्शन चला, देश में एमएसपी गारंटी कानून एक बड़ा मुद्दा है, जिसे लागू होना चाहिए। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, जनता खुद तय करेगी, वोट देना है या नहीं।

Latest articles

CM नीतीश कुमार बोले,पहले हिंदू-मुस्लिम के झगड़े होते थे’, PM मोदी का जिक्र कर क्या कहा?

समस्तीपुर के सरायरंजन में नीतीश कुमार ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा...

गुजरात की राजनीति में बड़ी हलचल,सभी 16 मत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात सरकार में सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया...

क्या आप जानते हैं ChatGPT का असली मतलब? जानिए क्या है GPT का फुल फॉर्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हमारी ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। डेटा एनालिटिक्स...

क्या टूटने के बाद जुड़ नहीं पाती रीढ़ की हड्डी? शरीर के इस हिस्से को हल्के में लेते हैं लोग

हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड स्पाइन डे मनाया जाता है।इस डे को मनाए...

More like this