Homeदेशश्वेतपत्र पर चर्चा के दौरान टीएमसी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला,लगाया...

श्वेतपत्र पर चर्चा के दौरान टीएमसी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला,लगाया बड़े घोटाले का आरोप

Published on

न्यूज़ डेस्क
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़े आर्थिक घोटाले करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि देश की आर्थिक तरक्की के बड़े-बड़े दावे करने वाली इस सरकार के पास कोई बड़ा अर्थशास्त्री ही नहीं है।
लोकसभा नें नियम 342 के तहत आर्थिक श्वेत पत्र प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने कहा कि मोदी सरकार में बड़े आर्थिक घोटाले हुए हैं। नोटबंदी उसी का परिणाम है और देश की जनता की खातों में 15 लाख रुपए नहीं आना इसी घोटाले का परिणाम है।

राय ने कहा कि बैंकों को हज़ारों करोड़ का चूना लगाने वाला नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या कहां है। ये सब घोटालेबाज देश से बाहर मौज ले रहे है और भाजपा सरकार को इसके लिए देश से माफी मांगी मांगनी चाहिए। उनका कहना था कि नोटबंदी पर जो रिपोर्ट वीरप्पा मोइली के नेतृत्व में तैयार की गई थी वह रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहल करते हैं। इस सरकार में सिर्फ चंद पूंजीपतियों के लिए काम हो रहा है इसलिए देश का विकास इस सरकार में नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा मोदी सरकार में कोई आर्थिक विशेषज्ञ भी नहीं है। उनका कहना था कि वर्ष 2008-09 में जब पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी चल रही थी तब भारतीय बैंकिंग व्यवस्था मजबूती से आगे चल रही थी।आज सिर्फ आर्थिक असमानता को प्राश्रय मिल रहा है और यह संकट देश में तेजी से बढ़ रहा है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this