Homeदेशचंद्रबाबू नायडू गए तो दिल्ली पहुंचे जगन रेड्डी ,बढ़ी नयी राजनीतिक हलचल 

चंद्रबाबू नायडू गए तो दिल्ली पहुंचे जगन रेड्डी ,बढ़ी नयी राजनीतिक हलचल 

Published on


अखिलेश अखिल 
टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू दिल्ली से जैसे ही वापस आंध्र प्रदेश पहुंचे ,दूसरे दिन ही सूबे के मुखिया जगन रेड्डी दिल्ली पहुँच गए। चंद्रबाबू नायडू जिन बीजेपी के नेताओं से मिलकर लौटे थे उन्ही नेताओं के साथ जगन की भी बैठक हुई है। खूब मेलमिलाप हुए और फोटों भी खिंचवाई गई। रेड्डी की मुलाकात अमित शाह से भी हुई और जेपी नड्डा से भी। इन्ही नेताओं से मिलकर नायडू भी लौटे थे।

नायडू की इस मुलाकात से दिल्ली में कई तरह की खबर बनी। एक मत यही था कि नायडू जल्द ही एनडीए के हिस्सा होंगे। लेकिन अब जब जगन भी दिल्ली पहुँच गए हैं और बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिल रहे हैं तब हलचल और भी तेज हो गई है। क्या जगन से साथ बीजेपी का गठबंधन होगा या फिर नायडू के साथ जोड़ी जमेगी ? या दोनों के साथ आंध्रा में इस बार मिलकर कांग्रेस का मुकाबला किया जाएगा?               

मुलाकात के दौरान जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग दोहरा सकते हैं। इसको लेकर चंद्रबाबू नायडू ने पहले बीजेपी  के नेतृत्व वाले एनडीए से किनारा किया था। ये वही आरोप हैं, जिनको लेकर जगनमोहन रेड्डी लगातार टीडीपी  पर हमलावर हुए थे। इसका ही नतीता रहा कि टीडीपी  और एनडीए  का गठबंधन टूट गया। इसी के साथ राज्य की सत्ता में वायएसआरसीपी का रास्ता साफ हुआ। एक बार फिर बीजेपी और टीडीपी करीब आती दिख रही हैं। ऐसे में जगनमोहन रेड्डी भी वही दांव चलने की कोशिश में हैं। बता दें कि जगनमोहन रेड्डी सरकार में हैॆ और उन पर ये भी आरोप लग सकता है कि वो अपने कार्यकाल के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवा पाए।

लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की राजनीति चर्चा जोरो पर है। बता दें कि टीडीपी  चाहती है कि बीजेपी  उनके और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ मिलकर जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ मैदान में उतरे। दूसरी ओर बीजेपी  की टॉप लीडरशिप के जगनमोहन रेड्डी के साथ नजदीकियां भी राज्य को अलग तरह से सोचने के लिए मजबूर कर रही है। फिलहाल, जगनमोहन रेड्डी ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि क्या वो एनडीए  के साथ जा सकते हैं या नहीं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...