Homeदेशइंडिया गठबंधन में मायूसी, विपक्ष के नेता भी बोलने लगे, एनडीए कर...

इंडिया गठबंधन में मायूसी, विपक्ष के नेता भी बोलने लगे, एनडीए कर सकता है 400 पार

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 सीटों के पार के दावे पर अब विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं की भी मुहर लगने लगी है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि अप्रैल और मई में लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं जिसमें एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीत सकती है।

विपक्ष की कमजोरी की वजह से एनडीए कर सकता है 400 के पार

मीडिया से बातचीत में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि एनडीए का 400 पार का दावा अब संभव नजर आ रहा है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सेट किया गया 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य इसलिए संभव नजर आ रहा है क्योंकि विपक्ष की स्थिति इस समय बहुत ही कमजोर है।

बीजेपी के खिलाफ विपक्ष नहीं बना सका मजबूत मोर्चा

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एक सशक्त मोर्चा बनाने में असफल हो गया है।उन्होंने कहा कि 2 महीने पहले ऐसा नहीं लग रहा था कि एनडीए के द्वारा इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, लेकिन अब यह एक सच्चाई लग रही है। इसकी वजह विपक्ष का बहुत मजबूत नहीं होना है।उन्होंने कहा की सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच तकरार जारी है।आपस में ही एक- दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अब जब लोकसभा चुनाव में थोड़ा ही समय बाकी है तो मुझे उम्मीद है कि विपक्षी दल आपसी मतभेदों को दूर करेंगे और एक सशक्त विपक्ष बनकर एनडीए को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकेंगे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this