Homeदेशउत्तराखंड के हल्द्वानी साम्प्रदायिक हिंसा ,4 की मौत ,100 से ज्यादा घायल...

उत्तराखंड के हल्द्वानी साम्प्रदायिक हिंसा ,4 की मौत ,100 से ज्यादा घायल ,यूपी में अलर्ट 

Published on

न्यूज़ डेस्क  
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मालिक के बगीचे में बनी अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों में आगजनी की घटना के साथ ही जेसीबी को भी तोड़ दिया है। आक्रोशित भीड़ ने कई पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों पर पथराव कर दिया। उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था एपी अंशुमान के मुताबिक, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई और जबकि 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं डीएम ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।  
 

हल्द्वानी में हिंसा को देखते हुए यूपी में अलर्ट जारी किया है। आज जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बरेली में आज आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के प्रदर्शन के मद्देनजर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश हैं। रूट डायवर्जन भी किया गया है।पुलिस मुख्यालय से अलर्ट जारी किया गया।

बरेली में देशवासियों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही शहर में निकलें। यूपी के कई जिलों की प्रमुख मस्जिदों में नमाज के वक्त चौकसी रखने के निर्देश हैं।

डीजीपी  ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। उत्तराखंड सीमा से सटे जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई।यूपी के बी हीटर झुमका तिराहा ,मिनी बाईपास तिराहा ,पीलीभीत रोड बीसलपुर चौराहा को डायवर्ट किया गया है और भरी संख्या में यहाँ पुलिस की तैनाती की गई है। 
 

गौरतलब है कि उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूल इलाके में गुरुवार को हिंसा के बाद आज पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ है। उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था एपी अंशुमान के मुताबिक, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई और जबकि 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं डीएम ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। इलाके में हर तरफ पुलिस की टुकड़ियां हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। नैनीताल जिला प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है। लोगों को घर के अंदर रहने की हिदायत दी गयी है।



Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...