अहमदाबाद: गुजरात के नवसारी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में 25 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
दुर्घटना वेसमा सर्कल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर हुई। एसयूवी फार्चूनर वलसाड से अंकलेश्वर की ओर जा रही थी, जबकि लक्जरी मिनी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। बस चालक को दिल का दौरा पड़ा, इसकी वजह से चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।
Gujarat: Nine dead as bus collides with SUV in Navsari
Read @ANI Story | https://t.co/TNiq1klEOq#Gujarat #RoadAccident #Navsari pic.twitter.com/PiStS24hRg
— ANI Digital (@ani_digital) December 31, 2022
एसयूवी सवार सात लोगों की मौत
इस हादसे में एसयूवी सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एसयूवी में सवार नौवें यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एसयूवी सवार प्रोलाइफ बायो-केमिकल लिमिटेड,अंकलेश्वर के थे। बस यात्री वलसाड के रहने वाले थे और अहमदाबाद में बीएपीएस संप्रदाय के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
बस में सवार 25 लोग घायल
बस में 30 यात्री सवार थे। इनमें से 25 घायल हो गए। 25 में से 17 को वलसाड स्थानांतरित कर दिया गया और आठ अन्य का नवसारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीएम मोदी ने जताया खेद
Gujarat | Pained by the loss of lives due to a road accident in Navsari. My thoughts are with bereaved families.I hope the injured recover soon. An ex-gratia of Rs 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased.Those injured would be given Rs 50,000: PM Modi pic.twitter.com/7A2cvOCoR2
— ANI (@ANI) December 31, 2022
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को PMNRF की ओर 2 लाख जबकि घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि के रूप दिये जाएंगे।
गृहमंत्री अमित शाह ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
“The road accident in Navsari, Gujarat is heart-wrenching. My condolences to those who have lost their families in this incident. The local administration is providing immediate treatment to the injured, praying for their speedy recovery,” tweets Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/Cr1ueQ9i8k
— ANI (@ANI) December 31, 2022
गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर ट्वीट कर शोक जताया। अमित शाह ने कहा कि गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

