Homeदुनियापाकिस्तान ने चुनाव से पहले विस्फोट ,बलूचिस्तान में 27 लोगों की मौत 

पाकिस्तान ने चुनाव से पहले विस्फोट ,बलूचिस्तान में 27 लोगों की मौत 

Published on


न्यूज़ डेस्क 
चुनाव से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए दो बड़े विस्फोट में अब तक 27 लोगों के नारे जाने की खबर मिल रही है। इस हमले में 40 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात है कि बलूचिस्तान के इलाके में हुए इस विस्फोट में कई राजनेता भी मारे गए हैं। कहा जाए रहा है कि नेताओं को टारगेट करके ही ये विस्फोट किये गए हैं।      

जानकारी के मुताबिक पहले हमले में बलूचिस्तान के पिशिन में एक निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर हुये विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की जान चली गयी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गये, जबकि दूसरा विस्फोट किल्ला सैफुल्लाह जिला में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) कार्यालय के बाहर हुआ।

पिशिन विस्फोट खानोजाई इलाके में आज निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकर के राजनीतिक कार्यालय के बाहर हुआ। श्री काकर शुक्रवार को होने वाले चुनाव में एनए-265 निर्वाचन क्षेत्र और बलूचिस्तान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दो स्थानों पीबी 47 और पीबी 48 से चुनाव लड़ रहे हैं।

अस्पताल के एमएस डॉ हबीब ने जियो न्यूज को बताया कि घायल लोगों और शवों को तहसील अस्पताल खानोजाई में स्थानांतरित कर दिया गया है। डॉ हबीबी ने कहा अधिकतर घायलों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

प्रांतीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विस्फोट के बाद क्वेटा के अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है, जिसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी बुलाये गये हैं। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर, सिविल अस्पताल, बीएमसी, बेनजीर और शेख जायद अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए ऑपरेशन थियेटर कर्मचारियों के साथ तैयार हैं।विस्फोट के समय निर्दलीय उम्मीदवार काकर अपने कार्यालय में मौजूद नहीं था। वह पिशिन के पीपी-47 निर्वाचन क्षेत्र में थे।

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने विस्फोट का संज्ञान लिया है और बलूचिस्तान के मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट तलब की है। ईसीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गये हैं।

जियो न्यूज से बात करते हुए काकड़ ने कहा कि यह विस्फोट उनके चुनाव कार्यालय के बाहर एक मोटरसाइकिल में हुआ। उन्होंने कहा, “ जब चुनाव कार्यालय में पोलिंग एजेंटों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा था, तब विस्फोट हुआ और हमारे आठ कार्यकर्ता मारे गए और 18 से अधिक घायल हो गये। ”

एक अन्य विस्फोट में किला सैफुल्लाह जिले में जेयूआई-एफ कार्यालय को निशाना बनाया गया। बलूचिस्तान के सूचना मंत्री अचकजई ने कहा कि इस विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गये और अन्य आठ घायल हो गये।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...