चारों तरफ लाशों के उड़ते चिथड़े,चीख पुकार और बचकर भागने की हर मुमकिन कोशिश।यही हाल मध्य प्रदेश के हरदा की आग लगी एक अवैध पटाखा फैक्ट्री के आस – पास की थी।देखते ही देखते इस अवैध पटाखा फैक्ट्रीमें लगी आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि इसकी चपेट में आकर धूं-धूं कर इसके आसपास के मकान तक जलने लगे।अब तक फैक्ट्री के पास स्थित 60 से ज्यादा घर इसकी चपेट में आकर जल चुके हैं । माल- असबाब तो जलकर खाक हुए ही,11 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।आग लगाने की वजह से इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में रखे पटाखों का विस्फोट इतना जोरदार
था कि लगता था जैसे परमाणु बम फट रहा हो।
बढ़ सकती है मारनेवालों की संख्या
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद बारूद का जखीरा परमाणु बम और ज्वालामुखी की तरह फटा।आसमान तक उड़ती लपटें और कान के पर्दे फाड़ देने वाली धमाके के बीच करीब एक दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।कई लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। बारूद का धुआं और धमाका शांत होने तक मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।
4 साल पहले भी इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने 4 लोगों की ली थी जान
मध्य प्रदेश के हरदा के इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में 4 साल पहले भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था।तब इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।लेकिन इसके बावजूद न तो प्रशासन ने इस अवैध पटाखा फैक्ट्री को बंद कराया और न ही इस अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालकों ने ऐसी दुर्घटना फिर से न दुहराए इसके लिए कोई गंभीर कदम उठाए।नतीजा पिछली बार से भी बड़ी दुर्घटना यहां घट गई।।इस फैक्ट्री से कुछ दूर रहने वाले एक शख्स ईरान खान ने बताया कि आज का धमाका इतना भीषण था कि 3 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दे रही थी। अब तक प्राप्त।जानकारी के मुताबिक इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में कोई मामूली बारूद भी नहीं था,बल्कि यहां टनों बहुत ही उत्तम कोटि के बारूद रखे गए थे।इस हादसे ने आधा किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र में भयानक तबाही मचाई है। अब तक तीन बड़े धमाके हुए जिसमें दर्जन भर लोगों की जान चली जाने की बात सामने आ रही है।
घायलों का हरदा जिला अस्पताल में हो रहा इलाज
मध्य प्रदेश की जिस अवैध फैक्ट्री में आज इतना बड़ा धमाका हुआ है,वह हरदा के मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है।फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे इतना तेज धमाका हुआ कि इससे पूरा शहर ही दहल गया।आतिशबाजी के लिए घरों में रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से इस क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल हो गया है।फैक्ट्री से उठती आग की लपट और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। इस विस्फोट में घायल हुए 25 से अधिक लोगों हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। हरदा जिला प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर एहतियात के तौर पर खाली करवा दिए हैं।इस विस्फोट और धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुक कर धमाके अभी भी हो रहे हैं,जिससे राहत और बचाव कार्य में व्यवधान हो रहा है।

