Rakul preet singh के घर शुरू हुए शादी के फंक्शन, जैकी भगनानी संग फरवरी महीने में होगी रकुल की शादी

0
237

विकास कुमार
साउथ फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जल्दी ही अपने मंगेतर जैकी भगनानी के साथ शादी की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह फरवरी महीने में ही अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग शादी रचा सकती हैं। रकुल प्रीत सिंह की शादी 21 फरवरी के दिन होगी। गोवा की खूबसूरत वादियों में फिल्म निर्माता जैकी भगनानी संग रकुल प्रीत फेरे लेने की तैयारी में हैं। रकुल ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर इशारा दिया है कि उनके घर पर शादी के कार्यक्रमों का शुभारंभ भी हो चुका है।

रकुल प्रीत सिंह ने फैंस को जानकारी दी है कि उनके घर पर अखंड पाठ रखा गया। सामने आई इस तस्वीर में अदाकारा बेहद खूबसूरत पर्पल कलर की चुन्नी सिर पर लिए नजर आईं। साथ ही अदाकारा की हैप्पी सेल्फी भी फैंस का ध्यान खींच ले गई। कहा जा रहा है कि अदाकारा के घर शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। एंटरटेनमेंट न्यूज़ की दुनिया में रकुल प्रीत सिंह की इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है।

खबर है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के साथ गोवा में शादी रचाएंगे। यहां शादी का कार्यक्रम करीब 3-4 दिन तक चलेगा। इसके बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई में फिल्मी साथियों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दे सकते हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब ये स्टार कपल अपने रिश्ते को शादी में तब्दील करने के लिए आगे कदम बढ़ा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here