Bigg Boss 17 Finale: Ankita Lokhande के इविक्शन से भड़के लोग, लोग बोले- ‘बायस्ड शो है, अल्टीमेट विनर अंकिता हैं’

0
132

विकास कुमार
बिग बॉस 17 से टीवी सीरियल अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का इविक्शन हो गया है। बिग बॉस फिनाले के विनर की रेस से बाहर हो जाने के बाद लोखंडे के फैंस का गुस्सा मेकर्स पर फूट गया है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को सपोर्ट करते नजर आए। जानी-मानी टीवी सीरियल अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के फिनाले से रेस से बाहर हो चुके हैं। अदाकारा अंकिता लोखंडे टॉप 2 में शामिल नहीं हो सकीं।

यहीं नहीं, वो टॉप 3 का भी हिस्सा नहीं थीं उन्हें टॉप 4 के बाद से ही मेकर्स ने इविक्ट कर दिया। इसके बाद अंकिता लोखंडे के फैंस का गुस्सा मेकर्स पर फूट पड़ा है। इसके बाद फैंस अंकिता लोखंडे को ही असली विनर बता रहे हैं जबकि, कुछ लोग बिग बॉस शो को पूरी तरह से बायस्ड बता रहे हैं। अंकिता लोखंडे का ये इविक्शन काफी शॉकिंग है। दिलचस्प बात ये है कि सुपरस्टार सलमान खान को भी अंकिता लोखंडे का इविक्शन काफी हैरान कर देने वाला लगा। सलमान खान ने भी अंकिता लोखंडे के घर से बाहर आने के बाद हैरानी जताई। इसके बाद उन्होंने अंकिता लोखंडे को आगे की जिंदगी के लिए विश किया।

अंकिता लोखंडे के बाहर आते ही लोग उनके समर्थन में ट्वीट्स करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ये बेहद दुखी करने वाला है कि एक वूमेन चीटर और वूमेन बीटर को टॉप 2 में रखा गया है। ये दुख की बात है कि एक समाज के तौर पर हम क्या हो गए हैं। हक से अंकिता लोखंडे,जो पूरे दिल से खेलीं,अल्टीमेट विनर अंकिता हमेशा।

जबकि, कई फैंस सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए। एंटरटेनमेंट न्यूज़ की दुनिया में वायरल हुए ये ट्वीट्स आप भी देख सकते हैं। इन ट्वीट्स में लोगों ने अंकिता लोखंडे के इविक्शन को लेकर दुख का इजहार किया है,हालांकि सलमान खान की तारीफ से अंकिता लोखंडे को हौसला मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here