Marry Kom Retirement: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने बॉक्सिंग को कहा अलविदा,कहा- मुझे मजबूरन मुक्केबाजी छोड़नी पड़ रही

0
107

न्यूज डेस्क
6 बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 41 साल की मैरी कॉम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर मैं अपने दिल से कहूं तो मुझमें अभी भी कुछ करने की भूख है। मैं अभी भी प्रतिस्पर्धा करना और देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं, लेकिन उम्र के कारण मैं इस वर्ष से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं हूं।

मैरी कॉम ने कहा कि, मुझमें अभी भी भूख है लेकिन दुर्भाग्य से उम्र सीमा खत्म हो जाने के कारण मैं किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती। मैं और खेलना चाहती हूं लेकिन मुझे छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिससे मुझे संन्यास लेना होगा। मैरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल किया।

बता दें कि मैरी कॉम मुक्केबाजी के इतिहास में छह विश्व खिताब पर कब्जा करने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। पांच बार की एशियाई चैंपियन 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज थीं। अनुभवी मुक्केबाज ने लंदन 2012 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता।

मैरी कॉम ने 2005, 2006, 2008 और 2010 संस्करणों में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता। 2008 का खिताब जीतने के बाद, मैरी अपने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद ब्रेक पर चली गईं। 2012 ओलंपिक पदक जीतने के बाद मैरी अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने के बाद एक बार फिर ब्रेक पर चली गईं। उन्होंने 2018 में वापसी की, लेकिन दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here