Homeदेशअयोध्या में राम लला की दिव्य छवि से भावुक हुए भक्त, 500...

अयोध्या में राम लला की दिव्य छवि से भावुक हुए भक्त, 500 साल के संघर्ष के बाद सनातन संस्कृति का हुआ अभ्युदय

Published on

विकास कुमार
22 जनवरी के दिन को सनातन संस्कृति के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा,क्योंकि इस दिन सनातन संस्कृकि का अभ्युदय हुआ। पांच सौ वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पूजा विधि पूरी की है। अब नव्य और भव्य राम मंदिर के दिव्य गर्भगृह में रामलला विराजमान हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि गर्भगृह के भीतर रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहे। मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक सामने आई है। सामने आई तस्वीर में पांच साल के रामलला का रूप बहुत ही मनमोहक नजर आ रहा है।

राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक सामने आई है। रामलला की आंखों में मासूमियत, होठों पर मुस्कान, चेहरे पर गजब का ओज दिखाई दे रहा है। रामलला की पहली झलक मन को मोह लेने वाली है। भगवान की पहली झलक देखकर पता लगता है कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बहुत ही अद्भुत मूर्ति तैयार की है। पूरे श्रृंगार के साथ प्रभु श्री राम की छवि अद्वितीय लग रही है। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो वे भावुक हो गए।

रामचरितमानस के बालकांड में रामलला का जैसा वर्णन किया गया है,वैसी ही रामलला का विग्रह राम मंदिर में स्थापित किया गया है। रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं, रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बहुत ही सुंदर हार पहनाया गया है। उनकी छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है,भगवान राम के हाथ में सोने का धनुष और तीर सुशोभित हो रहा है। वहीं मूर्ति का मुकुट भी स्वर्ण से बना हुआ है। यह मुकुट मूर्ति की शोभा को और भी सुशोभित कर रहा है। अब एक नव्य और दिव्य अयोध्या धाम बनकर तैयार है जो अनंत काल तक सनातन संस्कृति की गौरव की गाथा कहती रहेगी। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का दिन

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...