आंध्र दौरे पर पीएम मोदी ने कहा, आजकल पूरा देश राममय, राम राज्य में जनता ही राजा

0
121

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी पर अक्सर विपक्षी गठबंधन इंडिया के द्वारा यह आरोप लगाया जाता है कि बीजेपी यह सब चुनावी लाभ के लिए कर रही है। बीजेपी बातों से भले ही इसका खंडन करती है ,लेकिन व्यवहार रूप में यह अयोध्या के राम मंदिर में होनेवाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक अपनी मजबूत स्थिति बनाने में जुटी हुई है ।उत्तर भारत में बीजेपी की स्थिति अन्य दलों की तुलना में बेहतर स्थिति में है।ऐसे में इस समय प्रधानमंत्री लगातार दक्षिण दौरे पर हैं और वहां वे विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना के द्वारा अपने बीजेपी के विजय अभियान के साथ ही भक्ति और आस्था भी प्रदर्शित कर रहे हैं। रामलला को लेकर भक्ति भावना प्रदर्शित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन क्षेत्रों में सरकार की कई योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं ताकि लोग बीजेपी के पक्ष में आ जाएं और बीजेपी को आगामी चुनाव में उसका लाभ मिल जाय।साथ ही ये बीजेपी संगठन की स्थिति को भी भांप कर उन्हें उत्साहित कर रहे हैं।गौरतलब है की अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन क्षेत्रों में जा रहे हैं ,जहां बीजेपी चुनाव जीतने में सफल नहीं रही थी।

दो दिनों की दो दिवसीय दक्षिण भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने आंध्र के वीरभद्र मंदिर में की पूजा

दक्षिण भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश और केरल जाएंगे।यात्रा के पहले दिन अपने आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने वहां के प्रसिद्ध वीरभद्र मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पीएम मोदी पूरे भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। मंदिर के पुजारियों ने इन्हें भगवान वीरभद्र की पूजा कराई ।पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां सफाई अभियान भी चलाया। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि 22 जनवरी जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी ,तब तक वे भी अपने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं।

प्रभु राम सामाजिक जीवन में सुशासन के प्रतीक

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में कहा कि आजकल पूरा देश राममय है ।महात्मा गांधी भी राम राज्य की बात करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से 11 दिन पूर्व से मेरा व्रत चल रहा है।आजकल पूरा देश राममय है। प्रभु राम का जीवन विस्तार उनकी प्रेरणा और आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है।प्रभु राम सामाजिक जीवन में सुशासन के ऐसे प्रतीक हैं, जो आपके संस्थान के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा श्रोत बन सकते हैं।

रामराज्य सुशासन के 4 स्तंभ

भगवान राम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की रामराज्य सुशासन के चार स्तंभों पर खड़ा था।ये चार स्तंभ थे

* जहां सम्मान से बिना भय के हर कोई सर ऊंचा कर चल सके।
* जहां हर नागरिकों के साथ समान व्यवहार हो।
* जहां कमजोर लोगों की सुरक्षा हो
* जहां धर्म यानि कर्तव्य सर्वोपरि हो।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जनता ही राजा है और सरकार जनता की सेवा करती है।

राष्ट्रीय सीमा शुल्क,अप्रत्यक्ष कर और नार्कोटिक्स अकादमी का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और प्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भगवान राम भारत से कहते हैं कि मुझे विश्वास है कि तुम कामों को बिना समय गंवाए पूरा करते हो जिसमें लागत कम लगता है।पिछले कई सालों में हमारे सरकार ने लागत कम करने पर ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने जीएसटी के रूप में देश को एक नई आधुनिकता दी है। 7 लाख तक हमने टैक्स पर छूट दी है,जिससे करीब ढाई लाख करोड़ की टैक्स की बचत की गई है। आज जब देश का टैक्स देने वाला यह देख रहा है कि उसके टैक्स का सही इस्तेमाल हुआ है, तो टैक्सपेयर भी आगे बढ़कर टैक्स दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो कुछ भी जनता से लिया है, वह जनता को ही समर्पित कर दिया है यही तो सुशासन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here