Nitish Kumar ने BJP नेताओं के अरमानों को दिया झटका, मकर संक्रांति के दिन एकजुट नजर आया INDIA गठबंधन

0
157

विकास कुमार
बिहार में लंबे अरसे बाद इंडिया गठबंधन एकजुट नजर आया है। बीजेपी के नेता ये दावा कर रहे थे कि 14 जनवरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाला बदलेंगे,लेकिन मकर संक्रांति के दिन महागठबंधन के नेता एक मंच पर नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर दही चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल ही राबड़ी आवास पहुंचे।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब दस मिनट तक राबड़ी आवास पर रहे। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस मौके पर नीतीश कुमार के बगल में बैठे नजर आए। साथ ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगवानी करते नजर आए। इस भोज ने बिहार की राजनीति में चल रही तमाम तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया। वहीं बीजेपी के नेताओं को भी इस भोज से गहरा धक्का लगा है क्योंकि अब बिहार में किसी भी तरह की राजनीतिक उलटफेर की संभावना खत्म हो गई है।

वहीं अशोक चौधरी ने साफ कर दिया कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच किसी तरह का कम्युनिकेशन गैप नहीं है।

नीतीश बाबू ने बीजेपी नेताओं के अरमानों पर पानी फेर दिया है। अब बिहार में महागठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी,साथ ही एकजुट इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी को कड़ी टक्कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here