HomeखेलBCCI Selector: BCCI में निकली नेशनल सेलेक्टर की पोस्ट, जानिए- क्या है...

BCCI Selector: BCCI में निकली नेशनल सेलेक्टर की पोस्ट, जानिए- क्या है शर्त, कौन कर सकता है अप्लाई?

Published on

न्यूज डेस्क
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुरुष चयन समिति के मेंबर के लिए नेशनल सेलेक्टर की वैकेंसी निकाली है। हालांकि चयन समिति में सिर्फ एक पद के लिए ही आवेदन फॉर्म जारी किया है। बीसीसीआई ने अपनी बेवसाइट के जरिए इस एप्लिकेशन फॉर्म की जानकारी दी। हालांकि इस बात को साफ नहीं किया गया कि मौजूदा चयन समिति में किस सदस्य की छुट्टी होगी। मौजूदा चयन समिति की बात करें, तो अजीत अगरकर की अगवाई वाली सिलेक्शन कमेटी में शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ मौजूद हैं। मीडिया रिर्पोट की माने तो सलिल अंकोला चयन समिति से बाहर हो सकते हैं, जिनका विकल्प ढूंढा जा रहा है।

वहीं, सिलेक्शन कमेटी के पद की बात करें, तो आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी है, जिसे बीसीसीआई की वेबसाइट पर सबमिट किया जा सकता है। इसके बाद चुने जाने वाले उम्मीदवारों को निजी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। पद के लिए योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाला व्यक्ति क्रिकेट से पांच साल पहले रिटायर होना चाहिए और पिछले पांच सालों में किसी भी चयन समिति का सदस्य न रहा हो। इन सबके अलावा आवेदन करने वाले व्यक्ति ने कम से कम सात टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच, या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों।

ये हैं शर्तें

  • कम से कम (ए) 7 टेस्ट मैच, या
  • (बी) 30 फर्स्ट क्लास मैच, या
  • (ग) 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेला हो।
  • इसके अलावा कम से कम 5 वर्ष पहले खेल से संन्यास लिया होना चाहिए।
  • कोई भी व्यक्ति जो कुल 5 साल तक किसी भी क्रिकेट समिति (जैसा कि बीसीसीआई के नियमों में परिभाषित है) का सदस्य रहा है, पुरुष चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।

Latest articles

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत 100% साजिश है: रोहित पवार

पवार परिवार ने प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत को पहली बार बड़ी...

फैसले इतने आसान होने चाहिए कि नागरिक उन्हें समझ सकें: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत न्यायपालिका को सही मायने में लोकतंत्र का सजग प्रहरी बनने की बात...

WhatsApp लाया जादू फीचर! बिना ऐप के भी होगी कॉलिंग

व्हाट्सऐप ने आखिरकार वह फीचर वेब वर्जन में जोड़ दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा...

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान

दिल का दौरा अक्सर अचानक होने वाली घटना की तरह देखा जाता है, लेकिन...

More like this