Mandir में अज्ञात लोगों ने किया तोड़फोड़, बीजेपी ने हेमंत सरकार पर लगाया जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप

0
96

विकास कुमार
झारखंड की राजधानी रांची में असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर को नुकसान पहुंचाया है। डीएवी बरियातू स्कूल के सामने बने मंदिर में रखी मूर्तियों के साथ भी तोड़फोड़ की गई है। साथ ही मूर्तियों में लगे चांदी के मुकुट को भी अज्ञात लोग अपने साथ ले गए हैं। जब सुबह में मंदिर का ताला टूटा मिला तब इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी मिली। मंदिर के पुजारी ने पूरी घटना के बारे में जानकारी साझा की है।

वहीं इस घटना को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। सहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की नीति की वजह से जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। सहदेव ने कहा कि मंदिर को नुकसान पहुंचाने की ये कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि ऐसी घटना से सामाजिक सौहार्द खत्म हो जाती है,और साथ ही समाज में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here