सरगम कौशल बनी मिसेज वर्ल्ड,21 साल बाद भारत को मिला ताज,देखिये शानदार तस्वीरें

0
407

नई दिल्ली: भारत की सरगम कौशल को शनिवार को मिसेज वर्ल्ड 2022 चुना गया। वह 63 देशों की प्रतिभागियों को मात देकर विजयी बनी हैं। 21 साल बाद किसी भारतीय महिला ने यह खिताब अपने नाम किया है। लास वेगास के वेस्टेग रिजॉर्ट एक कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व विजेता अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने उन्हें ताज पहनाया।

इस दौरान मिसेज पोलिनेशिया प्रथम उपविजेता और मिसेज कनाडा दूसरी उपविजेता बनी। मिसेज इंडिया पजेंट ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी साझा की। पोस्ट में कहा गया कि लंबा इंतजार खत्म हो गया है,21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है।

क्या है मिसेज वर्ल्ड स्पर्धा

मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है,जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था जिसे बाद में मिसेज वुमेन आफ द वर्ल्ड कर दिया गया। साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड रखा गया। पहला मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली महिला श्रीलंका की रोजी सेनानायके थीं।

खिताब जीतने के बाद बोलीं सरगम: मैं बहुत उत्साहित हूं, लव यू इंडिया

खिताब जीतने के बाद सरगम कौशल ने कहा कि 21 साल बाद हमारे देश को ताज वापस मिल गया है। मैं बहुत उत्साहित हूं, लव यू इंडिया,लव यू वर्ल्ड। गौरतलब है कि सरगम से पहले 2001 में मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने यह खिताब अपने नाम किया था।

पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने सरगम को दी बधाई

पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने भी अपने इंंस्टाग्राम पर एक बधाई संदेश साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने सरगम को टैग करते हुए लिखा कि मैं बहुत खुश हूं। सफर का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक बधाई कौशल। ताज 21 साल बाद फिर वारपस आ गया है। बता दें कि सरगम को प्रतियोगिता के लिए मॉडल एलेंसिया राउत ने ट्रेंनिंग दी थी। सरगम ने फाइनल राउंड के लिए भावना राव द्वारा जिडाइन किया गया एक गुलाबी रंग का गाउन पहना था।

कौन हैं सरगम कौशल

32 साल की सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर अध्यापिका भी काम कर चुकी हैं। सरगम की शादी 2018 में हुई थी,सरगम कौशल के पति वर्तमान में भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here