HomeखेलIND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए विराट-रोहित की...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए विराट-रोहित की वापसी, सीरीज से बाहर हुए हार्दिक और सूर्यकुमार

Published on

न्यूज डेस्क
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है। इन दोनों दिग्गजों की एक साल और दो महीने बाद टीम में वापसी हो रही है। इन दोनों दिग्गजों को 2022 के टी20 विश्वकप के बाद इस फॉर्मेट का कोई भी मुकाबला नहीं खेला था।

अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच इस सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है। इससे पहले टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरी थी उसमें से कई खिलाड़ी नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को चयनकर्ताओं ने इस बार मौका नहीं दिया है।

इस सीरीज के लिए ओपनिंग की बात करें तो यशस्वी जायसवाल कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका में पारी की शुरुआत करने वाले शुभमन गिल से बाहर बैठना होगा। विराट कोहली के प्लेइंग इलेवन में आने से निचले क्रम में खेलने वाले जितेश शर्मा को बाहर कर संजू सैमसन को मौका दिया जाना लगभग तय है।

टीम में ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे को होने से टीम इंडिया को तीन तेज गेंदबाज का विकल्प मिलेगा। इससे रिंकू सिंह की जगह फिनिशर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में आसानी से बनेगी। अगर तेज गेंदबाजी करने वाला ऑलराउंडर भारत के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हुआ और विराट कोहली खेले तो रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this