विकास कुमार
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को उनके साथियों ने लगभग 16 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ धोनी ने अब क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। आरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। दरअसल आरोपी ने 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने के लिए धोनी से संपर्क किया था।
शुरुआत में इस बात पर सहमति बनी थी कि धोनी को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफे में भी धोनी को शेयर देने का वादा किया गया था,लेकिन मिहिर दिवाकर ने धोनी के भरोसे को तोड़ दिया। दिवाकर ने तो हद ही कर दी थी,दिवाकर ने धोनी की जानकारी के बिना एकेडमी स्थापित करना शुरू कर दिया और कोई भुगतान भी नहीं किया। अब धोनी के वकील ने कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई है।
धोनी के दोस्तों ने ही उनका भरोसा तोड़ा है,वहीं दिवाकर भी खुद को पाक साफ बता रहे हैं। अब कोर्ट ही तय करेगा कि दिवाकर ने किस तरह से धोनी को धोखा दिया है। हालांकि धोनी के समर्थकों का कहना है कि दिवाकर और सौम्या ने मिलकर उन्हें लगभग 16 करोड़ रुपए का चूना लगाया है।

