Homeदेशकांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैग लाइन

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

अयोध्या में अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से बीजेपी को राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना को देखते हुए, कांग्रेस ने उससे पूर्व 14 जनवरी से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर राजनीतक लाभ लेने की योजना बनाई है। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह देश के बुनियादी, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। इस मौके पर उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन- न्याय का हक मिलने तक भी लॉन्च किया ।उन्होंने कहा कि हम 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होने से पहले देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।इसके जरिए हम100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों तक पहुंचेंगे ।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा

14 जनवरी से प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम अपने लोगों के बीच अन्याय और अहंकार के खिलाफ, न्याय का नारा बुलंद करके वापस आ रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मैं सच्चाई की इस रास्ते की कसम खाता हूं कि जब तक मुझे न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता है,यात्रा जारी रहेगी।

यात्रा में आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा 67 दिनों में 6700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। उन्होंने कहा किया कि 16 या 17 फरवरी के बाद इस यात्रा के छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद है और यह 5 दिनों में राज्य के सात जिलों को कभर करेगी, जहां आदिवासियों की आबादी लगभग 32% है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्याग्रह को जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याया यात्रा आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा और परिवर्तनकारी सत्याग्रह साबित होगा।

Latest articles

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

More like this

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...