अलका लांबा को लोकसभा चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
309

बीरेंद्र कुमार झा

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अभी से ही पूरी शिद्दत के साथ जुट गए हैं। हर राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर तरह का परमुटेशन और कॉम्बिनेशन का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपनी महिला विंग और छात्र विंग के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। साथ ही पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी में क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई है। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की तेज सरदार नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है,जबकि एनएसयूआई के नए अध्यक्ष के रूप में वरुण चौधरी के नाम की घोषणा की है।गौरतलब है कि अलका लांबा को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप जा सकती है, इस बात के कयास पहले से ही लग रहे थे।

अलका लांबा का राजनीतिक सफर

अलका लांबा ने राष्ट्रीय छात्र संघ का छात्र नेता बनकर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह दिल्ली विश्वविधालय के अध्यक्ष के रूप में भी चुनी जा चुकी है। 2002 में, अल्का को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के महासचिव भी नियुक्त किया जा चुका है। वह 2006 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बन गईं। उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किया और 2013 दिसंबर में अल्का लांबा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को चुना। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में निर्वाचित किया गया। वर्ष 2018 ईस्वी में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव पर अलका लांबा और आम आदमी पार्टी में विवाद उत्पन्न हो गया।इसके बाद अलका लंबा ने यह कहते हुए आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया कि आपका प्रवक्ता ने कहा है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार हो सकता है,इसलिए मैं अपना इस्तीफा दे रही हूं इसके बाद वे वापस फिर से कांग्रेस पार्टी में चली आईं ।अब कांग्रेस पार्टी ने अलका लंबा को भारतीय महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है।

पांच स्क्रीनिंग कमेटी का गठन

कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के वास्ते शुक्रवार को क्लस्टर आधारित
पांच स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। लोकसभा चुनाव अप्रैल में होने वाला है।ऐसे में पार्टी ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच क्लस्टर में विभाजित किया है।

क्लस्टर – 1

राज्य- तेलंगाना,कर्नाटक,तमिलनाडु,लक्षद्वीप , पुडुचेरी
अध्यक्ष -हरीश चौधरी
सदस्य – विश्वजीत कादम जिग्नेश मेवानी

क्लस्टर – 2

राज्य- आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र, गोवा, उड़ीसा, अंडमान और निकोबार दीप समूह
अध्यक्ष – मधुसूदन मिस्त्री
सदस्य – सूरज हेगडे , सफी परमबिल

क्लस्टर – 3

राज्य – गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली
अध्यक्ष – रजनी पाटिल
सदस्य- कृष्णा अल्ववरु, प्रगति सिंह

क्लस्टर- 4

राज्य – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब ,चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख,
अध्यक्ष – भक्त चरण दास
सदस्य- नीरज डांगी, यशोमती ठाकुर

क्लस्टर – 5

राज्य- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम ,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम,
अध्यक्ष – राणा केपी सिंह
सदस्य – जयवर्धन सिंह , इवान डी सुजा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here