अपहृत लीला नॉरफॉक में फंसे भारतीय मुक्त,अब समुद्री लुटेरे पर कार्रवाई करेगी नेवी

0
151

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट के पास अपहृत एमभी लीला नॉरफॉक जहाज में सवार सभी 15 भारतीयों को मुक्त कर लिया है। इसके अलावा भारतीय नौसेना ने अपरणकर्ताओं के चंगुल में फंसे 6 क्रू मेंबर को भी से छुड़ा लिया है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। व्यापारिक जहाज पर लुटेरों के हमले को रोकने के लिए अरब सागर में नौसेना के चार युद्ध पोतों को तैनात किया गया है।

अपहृत जहाज में घुसकर दिया कारवाई को अंजाम

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना के कमांडो ने अरब सागर में अपहृत जहाज बी लीला नॉरफॉक में घुसकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। इससे पहले जहाज के अपहरण की खबर मिलते ही भारतीय नौसेना का युद्धपोत आई एन एस चेन्नई सोमालिया के तट के पास पहुंच गया था। इसके बाद युद्धपोत से भारतीय नौसेना ने अपना हेलीकॉप्टर भी लॉन्च किया था।साथ ही समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज को छोड़ने की चेतावनी भी जारी कर दी थी।

सभी भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित

सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि जहाज पर सवार सभी भारतीय दल सुरक्षित हैं। वहीं भारतीय नौसेना मुख्यालय गहरी समुद्र में अभियानों पर अब कड़ी नजर रख रहा है।गौरतलब है कि एमभी लीला नॉरफॉक नाम के जहाज के हाईजैक होने की जानकारी नौसेना को गुरुवार शाम को मिली थी ,जिसके बाद भारतीय नौ सेना हरकत में आई थी।।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here