उत्तर भारत में हाड कंपाने वाली सर्दी ,दिल्ली का तापमान सात डिग्री से नीचे 

0
164

न्यूज़ डेस्क
 सर्दी और हद कंपाने वाली तिथिर्न से उत्तर भारत की हालत ख़राब होती जा रही है।  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 7 डिग्री से नीचे चला गया है। लोग कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे है। आईएमडी के मुताबिक, अगर अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे चला जाता है तो ठंडा दिन घोषित किया जाता है। अगर मौसम के लिए तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो तो गंभीर ठंडा दिन घोषित किया जाता है। अगले अगले 3 से 4 दिनों तक दिल्लीवासियों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। 

पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है। मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है।

 मौसम विभाग के मुताबिक, गर्म और नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से रविवार के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले हफ्ते की शुरुआत में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है। पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश की वजह से मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे आसमान साफ होगा, जिससे स्थिति में सुधार हो सकता है।
 

घने कोहरे का असर विमान और ट्रेन संचालन पर पड़ा है। गुरुवार को दिल्ली आने वाली कम से कम 26 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। साथ ही कोहने ने विमानों के संचालन को भी प्रभावित किया। दर्जनों उड़ानों में देरी देखी, जिससे यात्री परेशान हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here