HomeदेशWeather Today: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-पंजाब तक कोहरे का कहर, अभी और...

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-पंजाब तक कोहरे का कहर, अभी और बढ़ेगी ठंड,जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Published on

न्यूज डेस्क
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे की चादर दिल्ली-एनसीआर और आस पास के राज्यों में अगले पांच दिन तक बनी रहेगी। यानी उत्तर भारत पर ठंड की सफेद आफत अभी कुछ और दिनों तक जारी रहने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा में अगले 5 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने 31 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतवानी भी जारी की है।

घने कोहरे के कारण सड़क, रेल व हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। 80 से ज्यादा ट्रेनें 4 से 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि 271 उड़ानों पर भी असर पड़ा है। करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद्द व एक उड़ान को डाइवर्ट करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान से जुड़ीं 41 व घरेलू प्रस्थान से जुड़ीं करीब 150 उड़ानों में विलंब हुआ।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में कहीं-कहीं अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़ ज्यादातर प्रदेशों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 30 दिसंबर की सुबह तक उत्तर व मध्य भारत में घना कोहरा रह सकता है।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this