Weather Update Today: उत्तर भारत में कोहरे का सितम, रेल, हवाई सेवाएं प्रभावित, यूपी में बदली गयी स्कूलों की टाइमिंग

0
99

न्यूज डेस्क
राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे की दोहरी मार जारी है। आज 28 दिसंबर को लोगों को भारी कोहरे का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गई है। धुंध का असर देर रात से ही दिखने लग गया था। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली सहित जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक घने कोहरे की चादर बिछी हुई नजर आ रही है।

बुधवार को कोहरे का ऐसा आलम था कि विजिबिलिटी कई जगहों पर शून्य थी। जिसके चलते रेल और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। यूपी में 29 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सदर्न भाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इधर, कोहरे और सर्दी का असर स्कूलों की टाइमिंग से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली फ्लाइट पर भी हुआ है। यूपी के कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी होने के चलते फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। इसी के साथ कोहरे के चलते ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। यूपी के इन जिलों में बदली स्कूल टाइमिंग राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ गाजियाबाद प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। ठंड के चलते 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। अलीगढ़ में 2 दिन के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, एमपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के कुछ जिलों में मध्यम कोहरा रहने की संभवना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत और कोस्टल तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here