IND-SA 3rd ODI: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला आज,केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास!

0
172

न्यूज डेस्क
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सीरीज का एक एक मुकाबला जीत चुकी हैं। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। भारत के कप्तान केएल राहुल की नजरें इस मैच को जीतकर इतिहास रचने पर होंगी तो वहीं, मेजबान टीम चाहेगी कि अपना दबदबा कायम रखे। मैच भारतीय समयानुसार शाम को 4.30 बजे शुरू होगा।

भारत साउथ अफ्रीका में खेलते हुए अब तक सिर्फ एक वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हुआ है, जबकि उसे 7 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज अगर भारत मैच जीत जीता है तो यह साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया की सिर्फ दूसरी वनडे सीरीज जीत होगी। भारत सिर्फ 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रहा है।

भारत का साउथ अफ्रीका में वनडे रिकॉर्ड्स बेहद निराशाजनक रहा हैं। भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में अब तक कुल 39 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 11 ही जीत मिली हैं। वहीं, मेजबान टीम 26 मैच जीतने में कामयाब रही है। दो मुकाबले बेनतीजा रहे। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल 93 मैचों में साउथ अफ्रीका ने 51 जबकि भारत 39 मैच जीते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here