चीन में भूकंप के जोरदार झटके, 111 लोगों की गई जान,मलबे में दबे हैं कई लोग

0
168

बीरेंद्र कुमार झा

इस समय चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार चीन के गांशू प्रांत में सोमवार की देर रात भूकंप के तेज झटके ने सैकड़ो लोगों की जान ले ली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 माफी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने भूकंप को लेकर बताया कि सोमवार रात 23:59 बजे उत्तर पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए। चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट की ओर से बताया गया कि चीन के गांसू और किंघई प्रांत प्रति में 6.2 तीव्रता के भूकंप की वजह से कम से कम 1 11 लोगों की जान चली गई है,वही 230 से अधिक लोग घायल हुए हैं।इलाके में तेजी से राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप से 111 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति शि जिनपिंग ने वहां ऑपरेशन ऑल आउट का ऐलान किया है।

कहां हुआ ज्यादा नुकसान

गांसू के प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग की ओर से भूकंप को लेकर जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही है कि कई इमारत भूकंप के झटकों की वजह से ध्वस्त हो गई ।चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट की माने तो गांसू और किंघई प्रांत में 6.2 तीव्रता के आए इस भूकंप में कम से कम 111 लोगों की जान चली गई है।चीनी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान काउंटी और डीयाओजी के साथ-साथ किंघाई प्रांत में हुआ है।यहां कई इमारतें गिर गई है जिसके मलबे में लोग दब गए हैं। यहां रहता और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

कहां था भूकंप का केंद्र

चीनी एजेंसी सीईएनसी ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर 35.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.79 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।सिंहुवा की रिपोर्ट में बताया गया है कि कई सरकारी प्रबंधकों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here